सीधी जिले के एक बारात में नाश्ता के बाद पानी मागा तो नसे में धुत व्यक्ति ने बोलोरो वाहन चालक का सिर फोड़ा वहीं 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी

दिनांक 12.05.2025
सीधी जिले में बरात ले कर गए वाहन चालक व्यक्ति से मारपीट शुरू हो गई जब चालक द्वारा नाश्ते के बाद पानी की मांग किया।
यह मामला सोमवार करीब एक बजे का है जब बोलोरो चालक व्यक्ति ग्राम सिरसी के रहने वाली पन्ना लाल यादव जब बारात लेकर माडापानी गए थे और नाश्ता के बाद पानी की मांग कर दी वहीं गुस्साए शराबी व्यक्ति ने अचानक लाठी डंडों और चाकू से चालक पर हमला बोल दिया इस घटना से पन्ना लाल के सिर से खून बहने लगा साथ ही हाथ पैर में चोटे आई है स्थानीय लोग बताए कि आरोपी ने शराब पी रखी थी घायल चालक को स्थानीय लोग के 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है ईलाज चल रहा है जहां डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि अब खतरे से बाहर है वहीं अस्पताल चौकी प्रभारी आर पी माझी ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक उपचार देकर भर्ती किया गया है मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी गई है जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी