130 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

0 340

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

 

सीधी, 12 मई 2025

कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित नशीली सिरप की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पास से कुल 130 नग ऑनरेक्स कफ सिरप’ बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,350 आकी गई है।

थाना प्रभारी निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागेश्वर सिंह बघेल उर्फ मिस्टर (उम्र 33 वर्ष) निवासी कोचिटा, जोगीपुर क्षेत्र में स्वागत ढाबा के पीछे थैले में प्रतिबंधित सिरप रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।

रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी नागेश्वर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 130 शीशी अनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई, जिसे पुलिस ने विधिवत रूप से जप्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/22 NDPS एक्ट एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:

निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा, उपनिरी. गंगा सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, आनंद शर्मा, रामबली सिंह एवं आरक्षक बालेन्द्र सिंह।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment