07 माह से लापता नाबालिक को अमिलिया पुलिस ने राजस्थान के अलवर से किया सकुशल बरामद पुलिस की सूझबूझ से बढ़ा आमजन का विश्वास

0 450

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

सीधी, 12 मई 2025

अमिलिया थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए सात माह पूर्व लापता हुई एक नाबालिक बालिका को राजस्थान के अलवर जिले से सकुशल दस्तयाब कर वैधानिक प्रक्रिया उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण

मामला अक्टूबर 2024 का है, जब अमिलिया थाना क्षेत्र के एक निवासी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री के अचानक लापता हो जाने की सूचना दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला पंजीबद्ध किया एवं किशोरी की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा लंबे समय तक लगातार प्रयास किए गए, किंतु किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। टीम ने विभिन्न राज्यों में भी जानकारी जुटाई और हाल ही में प्राप्त एक सूचना के आधार पर राजस्थान के अलवर जिले में दबिश देकर किशोरी को दस्तयाब कर थाना लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह एवं महिला आरक्षक संगीता बैस्य की अहम भूमिका रही। इनकी सतर्कता, मेहनत और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment