जारी है सीधी पुलिस का अपराध विरोधी विशेष अभियान, जिलेभर में मचा खौफ
जिला ब्यूरो चीफ सीधी से विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीधी जिले में 11-12 मई 2025 की दरम्यानी रात को विशेष गश्त अभियान चलाया गया
पुलिस की इस गश्त के दौरान 32 गुंडा बदमाशों एवं 19 निगरानी बदमाशों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न हों। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के मन में भय पैदा करने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
थानों की प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही:
थाना कोतवाली: 02 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना जमोड़ी: 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना चुरहट: 04 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना रामपुर नैकिन: 01 स्थाई वारंट एवं 03 गिरफ्तारी वारंट
थाना कमर्जी: 03 गिरफ्तारी वारंट
थाना अमिलिया: 04 गिरफ्तारी वारंट
थाना बहरी: 01 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना मझौली: 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना कुसमी: 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना सेमरिया 02 गिरफ्तारी वारंट
सीधी पुलिस द्वारा सप्ताह में कम से कम एक बार पूरे जिले में विशेष कांबिंग गश्त चलाई जाती है। इसका उद्देश्य फरार आरोपियों की धरपकड़ और निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना है। यह अभियान हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु लगातार संचालित किया जा रहा है।सीधी पुलिस का यह अपराध विरोधी अभियान जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी और प्रशंसनीय प्रयास है।