सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ट्रक ने बाइक चालक को मारी टक्कर बाइक सवार घायल, पुलिस ने ट्रक जप्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार 

0 574

 

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

दिनांक 12.05.2025

सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के नजदीक पटपरा में सोमवार सुबह 9 बजे के करीब बाइक सवार को अमिलिया के तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया ट्रक की टक्कर से बाइक के दो टुकड़े हो गए बाइक सवार रविंद सिंह घर से बाजार जरूरत के कुछ सामान लेने निकले हुए थे बाइक सवार को स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस के साथ हस्पताल भेजा गया वही राहगीर संतोष गुप्ता एक्सीडेंट की सूचना कमर्जी थाना को दी थाना प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम मौके पर पहुंच कर स्थित का जायजा लेते हुए ट्रक को जब्त कर थाने ले जाया गया है साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है थाना प्रभारी पवन सिंह ने मीडिया को बताया कि घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार के लिए रविन्द्र सिंह को हॉस्पिटल में भेजते हुए ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है मामले की जांच की जा रही है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment