सीधी के 1.06 लाख पेंशन हितग्राहियों को 6.38 करोड़ रुपये, उज्ज्वला गैस रिफिल योजना में 67 हजार से अधिक को 1.40 करोड़ का लाभ

0 37

सीधी, 11 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं 450 रुपये में गैस रिफिल योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समग्र पेंशन योजना के 35 लाख हितग्राहियों के खातों में 211.53 करोड़ रुपये तथा पीएम उज्ज्वला एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की पात्र 22 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 99 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि अंतरित की।

सीधी जिले में 67,186 हितग्राहियों को गैस रिफिल का लाभ

उज्ज्वला योजना के तहत सीधी जिले में अप्रैल माह में 33,283 हितग्राहियों को 69 लाख 25 हजार 305 रुपये तथा मई माह में 33,903 हितग्राहियों को 71 लाख 52 हजार 257 रुपये की राशि अंतरित की गई। दोनों महीनों में कुल 67,186 हितग्राहियों को 1 करोड़ 40 लाख 77 हजार 562 रुपये का लाभ मिला।

1,06,433 पेंशन हितग्राहियों के खातों में 6.38 करोड़ रुपये

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,06,433 पात्र हितग्राहियों के खातों में कुल 6 करोड़ 38 लाख 59 हजार 800 रुपये अंतरित किए गए। प्रत्येक पात्र हितग्राही को 600 रुपये के मान से राशि प्रदान की गई।

जनपद पंचायत कुसमी के 7,253, मझौली के 14,314, रामपुर नैकिन के 21,882, सीधी के 28,277 तथा सिहावल के 29,030 हितग्राही लाभान्वित हुए। नगरीय निकायों में सीधी के 2,288, मझौली के 1,184, चुरहट के 1,211 और रामपुर नैकिन के 994 हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की गई।

विभिन्न पेंशन एवं सहायता योजनाओं के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 56,980, विधवा पेंशन के 10,791, निःशक्तजन पेंशन के 2,072, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के 680 तथा मंदबुद्धि/बहुविकलांग आर्थिक सहायता के 1,619 हितग्राहियों सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र हितग्राही भी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एन. शुक्ला, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सूरज सिंह सहित संबंधित हितग्राही उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment