खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 12

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक ➖आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

 

हरियाली अमावस्या,बुधवार, 12 अगस्त 2026

🔴👉सीधी➖राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से आवारा पशुओं को गौशाला भेजने का आदेश भी हवा में। चुरहट से कांग्रेसी विधायक अजय सिंह राहुल ने सरकार को दी इस मामले पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

🔴👉सीधी जिले के सिहावल की जनसुनवाई में नजर आई शिक्षा व्यवस्था की बीमारी। छात्रों के साथ कलेक्टर के दरबार में पहुंची शिक्षिका, शिकायत के दौरान बीआरसी पर भड़कने के आरोप। सीधी कलेक्टर ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था के दिए निर्देश।

🔵👉भूकंप➖कोलंबिया में शक्तिशाली भूंकप के बाद लगे 21 और झटके; 240 से अधिक मौतें व 3000 से अधिक लोग घायल, तबाही के Video आए सामने।

🔵👉ऐलान➖कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त से देशभर में शुरू होगा नया अभियान।

🔵👉जबाब➖चीन की आपत्ति पर भारत का दो टूक जवाब, ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा।

🔵👉भारत में ब्लॉक➖हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल,ध्रुव राठी के वीडियो भारत में ब्लॉक, गूगल ने दिल्ली HC को दी जानकारी।

🔵👉परीक्षा रद्द➖मुख्यमंत्री सोरेन का ऐलान-14वीं JPSC की परीक्षा रद्द होगी,रांची में लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों ने निकाला मौन जुलूस; भाजपा के झारखंड बंद का मिलाजुला असर।

🔵👉धोखाधड़ी➖दिल्ली में साइबर ठगी का खुलासा, 9 आरोपी पकड़े: कतर-दुबई तक फैला था नेटवर्क, 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई।

🔵👉हमला➖होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला।

🔵👉 प्लास्टिक नोट➖मोदी सरकार ने 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी।

🔵👉समझौता➖मक्का रक्षा समझौता,अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा भारत।

🔵👉दो टूक➖‘अगर शांति चाहिए तो शर्त मानो’, अरुणाचल प्रदेश पर चीन को भारत की दो-टूक।

🔵👉एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राममंदिर CEO का इंटरव्यू देने पहुंचे, पूर्व अयोध्या डीएम, आर्मी अफसर भी रेस में; 3 नाम सेलेक्ट होंगे।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद,सुंदरऔर मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment