सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक में जिओ नेटवर्क ठप, विद्यार्थी, किसान और बैंक ग्राहक सब परेशान,

0 588

खबर:सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक से, 

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल ब्लॉक अंतर्गत कई गांवों में जिओ नेटवर्क की गंभीर समस्या से आमजन त्रस्त हैं। नकझर, खुटेली, लौआर, बारी, बहरी, मायापुर, अमिलिया और पतुलखी जैसे गांवों में पिछले कई दिनों से जिओ का नेटवर्क या तो पूरी तरह बंद है या बेहद कमजोर है।

इस खराब नेटवर्क का असर विद्यार्थियों, किसानों और बैंक ग्राहकों पर साफ देखा जा सकता है। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र घंटों नेटवर्क सर्च करने में समय गवां रहे हैं। सरकारी परीक्षाओं, ई-क्लासेस और रिजल्ट जांचने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान वर्ग भी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खाद-बीज सब्सिडी, समर्थन मूल्य पर फसल पंजीयन, मौसम की जानकारी और कृषि योजनाओं से जुड़ी तमाम सेवाएं अब ऑनलाइन माध्यम से ही मिलती हैं, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण ये सभी सेवाएं बाधित हैं।

इसके अलावा, मयापुर स्थित यूनियन बैंक और बहरी स्थित रीवा-सीधी ग्रामीण बैंक में भी नेटवर्क न होने के चलते लेनदेन पूरी तरह बाधित हैं। आधार लिंकिंग, ऑनलाइन पैसे की निकासी, खाता अपडेट और अन्य डिजिटल सेवाएं ठप पड़ी हैं।

बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं कर पा रहे, बैंक में घंटों खड़े रहने के बाद भी पैसा नहीं निकलता। किसान भी सरकारी योजनाओं की जानकारी न मिलने से परेशान हैं।”

ग्रामीणों ने जिओ कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करेंगे और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

लोगों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन और जिओ प्रबंधन जल्द इस ओर ध्यान देंगे और नेटवर्क व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment