पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत गुस्साए किसान ने कर दिया गाय की हत्या,आरोपी हुआ गिरफ्तार

सीधी जिले के थाना रामपुर नैकिन के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत ग्राम धनहा में हनुमान मंदिर के नजदीक खेत में गाय के घुस जाने से गुस्साए किसान ने धारदार हथियार एवं जहरीला पदार्थ खिलाकर गाय की हत्या कर डाली, गाय को लगी चोट एवं जहरीला पदार्थ खिलाने के चलते मौके पर मौत हो गई वही खड्डी चौकी प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण जनों से गाय को मार डालने की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम धनहा पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है वहीं धनहा निवासी राजबहोर तिवारी के खिलाफ चौकी खड्डी में बीएनएस और एनिमल एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज करते हुए राजबहोर तिवारी को गिरफ्तार करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है