विकासखंड समनापुर में आदि गुरु शंकराचार्य व्याख्यान माला कार्यक्रम संपन्न हुआ

0 484

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

आज दिनांक 4 मई 2025 को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम समनापुर जिला डिंडोरी में माननीय जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान जी जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माननीय अशोक संत जी की उपस्थिति में सीएमसीएलडीपी कक्षा के दौरान समनापुर में आदिगुरु शंकराचार्य जी का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान जी के द्वारा उनके जीवन परिचय और संपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को संबोधित किया तत्पश्चात अशोक संत जी द्वारा भी कार्यक्रम में अपना संबोधन देकर छात्रों को उनके विषय में अवगत कराया इस मौके पर बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष बीएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष बीएसडब्ल्यू तृतीय वर्ष एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष के लगभग 102 छात्रों की उपस्थिति रही इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्रीमती मंजूलता राव मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , केशव सिंह ठाकुर , गुलशन पड़वार , शिवकुमार ठाकुर , सरोजिनी तेकाम, डोली पनरिया एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि सूरज ताम्रकार , रामकुमार मरकाम , दीपक कुमार वर्मे , वेद प्रकाश यादव आदि की उपस्थिति सारहनीय रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment