ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमंग 2025 का हुआ शुभारं
खिलाड़ियों ने निकाली रैली

रिपोर्ट रूपेश कुशवाहा विदिशा मध्यप्रदेश
विदिशा(म. प्र.) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग के लिए जिला पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमंग 2025 का आयोजन दिनांक 1 मई से 31 में 2025 तक बालक बालिका दोनों वर्गों के लिए जिला खेल परिसर स्टेडियम एवं पुलिस लाइन विदिशा में प्रातः एवं सायं के समय में किया जा रहा है।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमंग 2025 के अंतर्गत जिला खेल परिसर स्टेडियम में एथलेटिक्स कुश्ती फुटबॉल बास्केटबॉल करते कबड्डी हैंडबॉल बैडमिंटन, लॉन टेनिस वॉलीबॉल एवं पुलिस लाइन विदिशा में हॉकी ताइक्वांडो पेंटिंग ड्राइंग मेहंदी कराते स्केचिंग हैंडीक्राफ्ट जुंबा डांस वेटलिफ्टिंग स्पोकन इंग्लिश बैडमिंटन खेलों का शिविर आयोजित होगा। एक माह के इस शिविर का शुभारंभ आज गुरूवार को प्रातः 7 बजे स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड पर किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को जीवन में खेलों का महत्व समझाते हुए हमेशा खेलों से जुड़े रहने एवं उसके लाभ बताए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री बीएस चैहान, जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री संतोष चतुर्वेदी, सूबेदार मेघा शर्मा, खेल प्रशिक्षक दिलीप सिंह थापा, श्री आशीष मोदी, श्री संजय ठाकुर, आकांक्षा शर्मा, श्री सतीश रैकवार, श्री लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, श्री ध्रुव लोधी, श्री आमिर खान, श्रीमती सपना शर्मा, श्री गोपाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित समस्त खिलाड़ियों ने पुलिस लाइन से रैली प्रारंभ करते हुए स्थानीय नैनीताल गांधी होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचे। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमंग 2025 के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंड में दो-दो खेलो सिरोंज हॉकी फुटबॉल कुरवाई कबड्डी को-को शमशाबाद एथलीट कुश्ती लटेरी एथलेटिक्स वॉलीबॉल गंजबासौदा एथलेटिक्स ताइक्वांडो ग्यारसपुर कबड्डी एथलेटिक्स के शिविर प्रातः एवं सांय काल में आयोजित होंगे जिसमें खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप रावत ने 1 में 25 से प्रारंभ होने वाले इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमंग 2025 में अधिक से अधिक खिलाड़ियों से सम्मिलित होने की अपील की है।