सोनखाड़ बायपास सीधी में बारातियों से भरी बोलेरो ट्रेलर से टकराई उड़ गए परखच्चे
यह मामला 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे का है जहां कार में सवार लोग उत्तर प्रदेश से बारात लेकर मड़वास थाने अंतर्गत जा रहे थे जैसे ही सीधी जिले के सोनाखाड़ बायपास पहुंचे तो बताया गया कि ड्राइवर भी नसे में धुत्त होने के कारण अनियंत्रित बोलेरो वाहन ट्रेलर के पीछे घुस गई जहां ड्राइवर और पांच लोगों को चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 एफ 5814 तेज रफ्तार ट्रेलर में रखे जेसीबी के पार्ट से टकराई है दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है