डिंडौरी नगर परिषद् द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर दावा आपत्ति आमंत्रित

0 399

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि

 

डिंडौरी : 29 अप्रैल, 2025
नगर परिषद् डिंडौरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रस्तावित लाभार्थियों की सूची के विरुद्ध आम नागरिकों से आपत्तियाँ आमंत्रित की हैं। वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए यह सूची तैयार की गई है, जिसे आमजन के अवलोकन हेतु नगर परिषद कार्यालय में सार्वजनिक किया गया है।

नगर परिषद् डिंडौरी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि इच्छुक व्यक्ति दिनांक 2 मई 2025 तक सूची के संबंध में अपनी आपत्ति लिखित रूप में कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। सूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत की जा रही है। इसमें पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराए जाने हेतु लाभार्थी चयन किया गया है।
नगर परिषद् डिंडौरी ने आम जनता से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन अवश्य करें और यदि कोई त्रुटि या आपत्ति हो तो समय रहते प्रस्तुत करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment