भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द,कश्मीर घाटी में अब तक कुल 9 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया है
- भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द,कश्मीर घाटी में अब तक कुल 9 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया है ।
………………………………………………
डॉक्टर और एंबुलेंस अलर्ट पर
………………………………………………
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हिन्दुओं के नरसंहार के बाद से ही सुरक्षा बल के जवान फुल ऐक्शन में हैं. भारत के हमले के डर से पाकिस्तान भी खूब घबराया हुआ है. उसने झेलम और लीपा घाटी में सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है. वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा है.
कश्मीर घाटी में अबतक कुल 9 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया है. इससे पहले शोपियां जिले के वांडिना इलाके में आतंकी अदनान शफी के घर को ध्वस्त कर दिया गया था. अदनान शफी करीब एक साल पहले लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. इससे पहले कुपवाड़ा में आतंकी फारुक अहमद के घर को विस्फोट करके उड़ा दिया गया था. इन सभी को मिलाकर कश्मीर घाटी में अबतक कुल 9 आतंकियों के घर को मिट्टी में मिलाया जा चुका है.
उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच NIA को सौंप दी है. अब एनआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस से पहलगाम केस की डायरी और एफआईआर लेगी. वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. श्रीनगर में आतंकियों के मददगारों के 64 ठिकानों पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि कुलगाम से आतंकियों के 2 मददगार को गिरफ्तार किया गया है.
: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. उस भारत के एक्शन से पाकिस्तान भी खूब घबराया हुआ है और उसने किसी भी हमले से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हिन्दुओं के नरसंहार के बाद से ही सुरक्षा बल के जवान फुल ऐक्शन में हैं. भारत के हमले के डर से पाकिस्तान भी खूब घबराया हुआ है. उसने झेलम और लीपा घाटी में सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है. वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा है.
इस बीच कश्मीर घाटी में आतंकियों का सफाया शुरू हो गया है. पुलवामा के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आमिर नजीर का घर ध्वस्त कर दिया गया. वहीं पुलवामा के खासीपोरा में जैश आतंकी अमिर नजीर वानी का घर धमाके से उड़ा दिया गया.आगे भी बने रहे प्राईड इंडिया न्यूज़ के साथ हर पहलगाम की हर खबर से जुड़ी अपडेट देते रहेंगे
