ग्राम पंचायत कर्सुआलाल एवं बड़गड़ में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किया गया बोरी बंधान

सिंगरौली संवाददाता रोहित शाह

0 235


सिंगरौली 26 अप्रैल 2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत बड़गड़ एवं ग्राम पंचायत कर्सुआलाल में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित जन को जल शपथ दिलाई गई। साथ ही जल संरक्षण एवं जल के महत्व को बताया गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान, खेत तालाब निर्माण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, कूप में सोक पिट रिचार्ज निर्माण आदि के बारे में चर्चा करते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण गतिविधियों हेतु प्रेरित किया गया। इसके बाद हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से उपस्थित महिलाएं, पुरूष, एवं ग्रामीणजनों के द्वारा झरिया नाला एवं दराहिया नाला पर बोरी बंधान का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के वरिष्ठ जन, सरपंच, सचिव, अन्य समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment