महोबा एफ एस ओ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण,
संवाददाता || राम सिंह

खामियां दुरुस्त कराने की दी सलाह
महोबा में जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा जीएफएस के निर्देश पर पुरुष जिला अस्पताल व महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया । अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाने को लेकर सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई । इस दौरान अस्पतालों में बंद उपकरणों को एफएसओ द्वारा तत्काल दुरुस्त कराने की सलाह दी गई ।
महोबा जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि डीजी एफएस के निर्देश पर स्क्रीम -3 ओर स्क्रीम -5 के तहत आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है । जिला अस्पताल में लगे फायर उपकरणों की जांच में उपकरण बेकार ओर बन्द पाये जाने पर अग्निशमन विभाग ने चिंता जाहिर की है । जिसको लेकर सीएमएस को तत्काल उपकरण सही कराने की सलाह दी है । जिससे आने वाली किसी भी आपत्ति से तुरन्त निपटा जा सके ।
देवेश तिवारी एफएसओ महोबा