कलेक्टर की जन सुनवाई में 110 लोगो ने दिया अपना आवेदन जन सुनवाई में ही कई आवेदनो को कलेक्टर ने कराया निराकरण

0 1,845

सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह

सिंगरौली /जिले के विभिन्न अंचलो स आयें हुयें 110 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता से विचार करते हुये जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनो पर तत्परता दिखाते हुयें समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराये।जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय,डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नंदन तिवारी, सौरभ मिश्रा, देवेन्द द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment