युवा कांग्रेस चुनाव रीवा संभाग पर्यवेक्षक का सीधी दौरा, चुनाव प्रक्रिया से कराया अवगत

0 436

सीधी- (राकेश शर्मा)हाल मे ही युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश ने संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना जारी की है। इस प्रकिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने है। इसी प्रक्रिया के संपादन हेतु युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश ने हर स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। उसी क्रम मे रीवा संभाग चुनाव पर्यवेक्षक कृष्ण राज सिंह जी का सीधी आगमन हुआ और उन्होंने कांग्रेस कार्यालय सीधी मे बैठक ली जिसमे उन्होंने इच्छुक दावेदारों चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया के नामांकन प्रक्रिया 27 अप्रैल से चालू होगी, आवेदनों की स्क्रूटिनी 7 से 9 मई तक होगी। 11 मई को चयनित आवेदनों को अंतिम आकार दिया जायेगा। 16 मई से 15 जून तक सदस्य बनाने और मतदान दोनों की प्रक्रिया समानांतर चलेगी। सदस्य बनाने की प्रक्रिया और मतदान करने की प्रक्रिया युवा कांग्रेस के आधिकारिक एप्प आई वाई सी से संपन्न होगी। पर्यवेक्षक ने सभी इच्छुक साथियो के सभी शंकाओ को दूर किया और आगामी चुनाव हेतु शुभकामनायें दी।

बैठक की शुरुआत मे जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू जी ने दौरे पर आये पर्यवेक्षक का स्वागत किया और उपस्थित सभी युवा साथियो का उनसे परिचय कराया और पर्यवेक्षक को विश्वास दिलाया के सभी युवा साथी परस्पर सहयोग से चुनाव मे भागीदारी लेंगे और निष्पक्ष चुनाव सम्पादित कराने मे संगठन की मदद करेंगे। और युवा कांग्रेस की एक बेहतरीन टीम बनाएंगे। इस दौरान कृष्ण राज सिंह ( समन्वयक युवा कांग्रेस – रीवा संभाग) जी भी बैठक मे उपस्थित रहे। उपस्थित साथियो मे मुख्य रूप से पंकज सिंह (म.प्र. आईटी सेल उपाध्यक्ष) , विजय सिंह , सौरभ सिंह (NSUI जिला अध्यक्ष) , अजीत सिंह , शारदेंदु तिवारी जिला समन्वक IT सेल युवा कांग्रेस , राहुल सिंह , दीपक मिश्रा, मनोज सिंह , रमन सिंह , रवि सिंह , आदर्श सिंह , करुण सिंह, संजय सिंह, कुनाल भाई, राजपाल गुप्ता, वशीम खान, शुभम पटेल एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।सादर प्रकाशनार्थ

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment