बलि प्रथा के बदले सात्विक पूजापाठ से संपन्न हुआ ज्योत जंवारा – डाॅ मुन्ना लाल देवदास

प्रायः देखा गया है कि अधिकांश लोग ज्योत जंवारा में या मनौति पूरा होने के लिए बदना के रूप में देवी देवताओं के नाम पर निर्दोष पशुओं की बलि चढा़ते है। क्या निर्दोष पशुओं की बलि चढा़ये बिना भी ज्योत जंवारा संपन्न हो सकता है ? या अपने देवी देवताओं को मनाया जा सकता है ?
हमारे संवाददाता के इस सवाल का जवाब देते हुए नगर पंचायत कोपरा निवासी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि हमारे पूर्वज भी पूर्व में ज्योत जंवारा कार्यक्रम में बलि चढा़ते थे तब हम लोग बच्चे थे। इसे वंश परंपरा के रूप मानते थे। धीरे धीरे उम्र बढा़ ,अच्छे लोगों की संगति मिली तब समझ आया कि बेजुबान पशुओं की बलि चढा़ना हमारे लिए बहुत बड़ा अपराध है । इसलिए हमने अपने घर में प्रचलित बलिप्रथा को बंद कराने का पहल किया। जिसे हमारे परिवार के लोगों ने स्वीकार किया।
डाॅ देवदास ने आगे कहा कि आज 36 सालों के बाद हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्र 2025 में हमारे घर में ज्योत जंवारा कार्यक्रम बिना पशुओं की बलि चढा़ये बहुत सुंदर संपन्न हुआ। जिसमें हमारे कोपरा नगर वासियों एवं आमंत्रित अतिथियों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला। इसलिए मेरा मानना है कि यदि आप स्वयं सात्विक आहार विहार और सकारात्मक विचार रखते हैं तो देवी देवताओं को बलि चढा़ये बिना भी ज्योत जंवारा कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। इसलिए मैं लोगों से भी निवेदन करना चाहूँगा कि देवी देवताओं के नाम पर निर्दोष पशुओं की बलि चढा़ये बिना भी आप अपने परिवार में सफलतापूर्वक मांगलिक कार्य कर सकते हैं।
डाॅ देवदास ने कहा कि हमारे परिवार द्वारा आयोजित इस ज्योत जंवारा पर्व में अतिथि के रूप में माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी के संरक्षक गालव साहू, राजू धीवर, उपाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा, ईश्वर चेलक, हेमन वर्मा, कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रुपनारायण साहू, उपाध्यक्ष तारणी कृष्णा सेन एवं समस्त पार्षद गण, नगर पुरोहित उपकार शुक्ला, राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नंदनी ओंकार साहू, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष बाबूलाल साहू ,भाजपा नेता दूजराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, अरविंद राव चौहान, फूलजी साहू, मनोज विश्वकर्मा, जिला मानस संघ गरियाबंद कोषाध्यक्ष डोमार सिंह साहू, महासचिव वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सह सचिव आनंद कुमार साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, हरिभूमि चीफ ब्यूरो गोरेलाल सिन्हा, कृषि विकास समिति अध्यक्ष मोतीराम साहू अवध सिन्हा एवं समस्त पदाधिकारी, हनुमान चालीसा पाठ समिति, प्रधान पाठक शिव कुमार सिन्हा, फिरंगी पटेल, कुलंजन साहू, कृष्ण कुमार यादव, व्याख्याता दुष्यंत कुमार वर्मा, हेमंत साहू, बलराम साहू पुरुषोत्तम साहू नेमूराम साहू एवं अंचल के प्रबुद्घ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।