सीधी साइड से परहेज, विकराल बन रही समस्या, यातायात पुलिस को दिखाया जा रहा ठेंगा

0 2,706

रिपोर्ट- आर.डी.पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश

सीधी- सीधी की यातायात व्यवस्था एक विकराल समस्या का रूप लेती चली जा रही है। जबकि सीधी पुलिस द्वारा आए दिन सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अभियान बराबर चलाया ही जाता है। चाहे वह पोस्टर के माध्यम से हो या फिर अनाउंस सहित विभिन्न माध्यमों से। अपने साइड से चलने एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु सीधी यातायात पुलिस द्वारा बराबर जागरूक किया जाता रहता है। लेकिन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते एवं बेपरवाह लोगों की दिमाग की बत्ती जलती ही नहीं। देख कर ऐसे प्रतीत होता है जैसे ऐसे लोगों का परमानेंट फ्यूज ही उड़ गया हो।

सीधी के हर चौराहे में हर रोज ऐसी तस्वीर सामने आ ही जाती है। करुणा भवन एवं न्याय के मंदिर के पास कलेक्ट्रेट चौराहे में देखा गया है कि वाहन चालक अक्सर यातायात नियमों को तार तार करते हुए जहां से मन होता है वहीं से गाड़ियों को घुसेड कर ले जाते हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं पुलिस की खड़ी गाड़ियों का भी इन पर कोई असर होता दिखाई नहीं देता। जिसका परिणाम किसी न किसी चौराहे पर दुर्घटना के रूप में आए दिन देखने को मिलता ही रहता है। और उसका शिकार अक्सर हो जाते हैं बेगुनाह लोग। अगर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को देखा जाए तो निश्चित ही गलत साइड से चलने वाले वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सही एवं सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु सीधी पुलिस को कुछ ना कुछ अलग करना ही चाहिए। सीधी में यातायात पुलिस का दम दिखना ही चाहिए। यह हम नहीं कहते, बल्कि कहते हैं आम लोग।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment