बुंदेलखंड पैकेज के तहतकरोड़ों की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण,

0 356

करोड़ों की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, निरीक्षण के दौरान बिजली कटौती पर चीफ सेक्रेटरी नाराज़ और उद्यान मंत्री नाराज, परियोजना में सोलर प्लांट का काम अधूरा देख बिजली विभाग को एक माह में काम करने के निर्देश

रामसिंह

महोबा ज़िले की कुलपहाड़ तहसील के भटेवरा गांव में बुंदेलखंड पैकेज के तहत बनी स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना और सोलर प्लांट का निरीक्षण उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने परियोजना का लोकार्पण भी किया। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से कुलपहाड़ क्षेत्र की 2700 हेक्टेयर कृषि भूमि को सस्ती और सुलभ सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना के पंप हाउस और नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते समय उस वक्त असहज स्थिति बन गई जब पंप चालू करते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दोनों ने बिजली व्यवस्था की बदहाली पर गहरी नाराज़गी जताई। मुख्य सचिव ने कहा, “कम से कम आज तो व्यवस्था को बनाए रखते आप लोग”।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर भी असंतोष जताया और परियोजना को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत 1500 किलोवॉट का सोलर पावर प्लांट लगाया बना है जिसे स्प्रिंकलर सिंचाई से जोड़ा जाएगा जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने दो किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर और कल्टीवेटर अनुदान पर वितरित किए और कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को तकनीकी और ऊर्जा-आधारित समाधान उपलब्ध कराए जाएं जिससे उनकी उत्पादकता बढ़े और जल की बर्बादी रुके। उन्होंने बताया कि यह परियोजना दो वर्ष पूर्व शुरू की गई थी और इसके पूर्ण होने पर 1350 हेक्टेयर खरीफ और 1350 हेक्टेयर रबी की फसल सिंचित हो सकेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोलर प्लांट को अभी तक स्प्रिंकलर सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है जिससे उत्पन्न सौर ऊर्जा का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए विद्युत विभाग को एक माह की समयसीमा दी गई है। मुख्य सचिव ने किसानों से अधिक से अधिक औद्यानिक फसलों की खेती करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उन्हें अधिक मुनाफा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सूखे और हीटवेव से निपटने के लिए भी आवश्यक कदम उठा रही है

सरकार की ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन’ योजना के तहत कनकुआ गांव निवासी किसान रामप्रकाश को ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण चार लाख रुपये के अनुदान पर प्रदान किए गए। इस सहायता के लिए रामप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जताया और योजना की सराहना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment