राम नवमी के शुभ अवसर पर पुरे घोषी विधानसभा वासियों को दी शुभकामनाएं, अबधेश शर्मा

घोषी (जहानाबाद,) भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री अबधेश शर्मा ने राम नवमी को लेकर घोषी विधानसभा क्षेत्र के तमाम मतदाता भाई बहनों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, यहां बता दें कि भाजपा नेता अवधेश शर्मा अपने निवास स्थान आदर्श ग्राम गोड़सर में अपने गुरु प्रोहीत के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना कर भगवान श्री राम चन्द्र जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया ईस दौरान उन्होंने अपने घर में स्थापित महावीर स्थान ध्वजा स्थापित कर प्रदेश व देश की खुशहाली की शुभकामनाएं मांगी ईस अवसर पर
उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली अतीत को दोहराने का है जहां हमारे सनातन संस्कृति व हिन्दू धर्म के हमारे अराध्य देव भगवान श्री रामचन्द्र जी का अयोध्या में जन्म हुआ जो आगे चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाएं , वहीं रावण जैसे दुराचारी को वध कर समाज में राम राज्य की स्थापना की वहीं ईस अवसर पर पुरे देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी, इस दौरान कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार