धारदार हथियार लहरा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धारदार हथियार जप्त करते हुए दोनों पर कार्रवाई करते हुए मामला किया दर्ज।
सीधी।धारदार हथियार लहरा कर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धारदार हथियार जप्त करते हुए दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत पृथक पृथक मामले दर्ज किये हैं।
विवरण
मामला 01:-
थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना मिली कि एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर गाड़ा आम रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली ने पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया जो पुलिस टीम ग्राम गाडा पहुंची तो एक व्यक्ति आम रोड पर दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपू उर्फ अंकित साकेत पिता चन्द्रशेखर साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पिपरोहर थाना कोतवाली सीधी का होना बताया तलाशी लेने पर एक धारदार स्टील का चाकू जिसकी लम्बाई करीबन 01 फिट 1 इंच चौडाई 3 इंच है प्राप्त हुआ धारदार हथियार रखने के सबंध मे उक्त व्यक्ति से वैद्य कागजात पूछे गये जो नही होना बताया उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25बी आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से उक्त धारदार हथियार को जप्त कर आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है ।
*मामला 02*
एक अन्य मामले में थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना मिली कि एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर गाड़ा रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है सूचना पर कोतवाली पुलिस गाड़ा रोड़ वेयर हाउस के आगे पहुंची तो एक व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग साकेत पिता रामसिया साकेत उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी ग्राम भमरहिया थाना कोतवाली सीधी का होना बताया तलाशी लेने पर एक धारदार स्टील का चाकू जिसकी लम्बाई करीबन 01 फिट 1 इंच चौडाई 3 इंच है प्राप्त हुई। धारदार हथियार रखने के सबंध मे उक्त व्यक्ति से वैद्य कागजात पूछे गये जो नही होना बताया उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25बी आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से उक्तd धारदार हथियार मुताविक जप्ती पत्रक जप्त कर तथा आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध अपराध कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया है ।
समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा, उ नि राजमणि वर्मा, सउनि प्रदीप सिंह बघेल, आर0- बालेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।