जिले मे अवैध शराब माफियाओं द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की दी गई धमकी 

0 2,485

शरद शर्मा की सात दिवस में नही हुई गिरफ्तारी तो होगा थाने में एक दिवसीय अनशन

। जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 5 में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड नंबर 5 निवासी शरद शर्मा के घर में भारी तादाद में शराब का जखीरा रखा हुआ है जिस पर डिंडोरी कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए टीम गठित कर मौके पर पहुंच दविष देते हुए 142 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब अनुमानित कीमत 2,30000 बरामद की गई कोतवाली पुलिस के द्वारा बुधवार को इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था जिससे आक्रोशित शराब माफिया शरद शर्मा ने डिंडोरी के पत्रकार सुशील ठाकुर को उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाते हुए शरद शर्मा के द्वारा गंदी-गंदी भद्दी गालियां देते हुए जिले के समस्त पत्रकारों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है शराब माफिया के द्वारा बुधवार की रात लगभग 9,44,बजे पत्रकार को दी गई फोन पर धमकी के बाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत सुशील ठाकुर के द्वारा दर्ज कराई गई गुरुवार दिवस को मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की गई

गिरफ्त से बाहर आरोपी बढ़ रहा आक्रोश

शरद शर्मा के द्वारा पत्रकार से फोन पर गाली गलौज एवं जिले के समस्त पत्रकारों के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद से फरार चल रहा है जहां जिसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है तो वही शुक्रवार को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन जिला इकाई डिंडोरी पत्रकार संगठन के द्वारा डिंडोरी पुलिस कप्तान के नाम डिंडोरी एसडीओपी केके त्रिपाठी को ज्ञापन सौपते हुए करवाई की मांग

डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment