पूर्व मंत्री स्व. श्री इंद्रजीत कुमार की 82 वीं जन्म जयंती आ

0 818

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी।पूर्व मंत्री स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी की 82 वीं जन्म जयंती आज, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेता एवं उनके चाहने और मानने वालों का आएगा सैलाब, समाधि स्थल गृह ग्राम सुपेला में करेंगे श्रध्दा सुमन अर्पित, पूर्व मंत्री व सी.डब्ल्यू.सी. मेंबर करेंगे अतिथियों का ‘सुस्वागतम्’ |

सीधी। मप्र शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी के 82 वी जन्म जयंती के अवसर पर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सहित अनेक नेता उनकी समाधि स्थल सुपेला पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

गरीबों के मसीहा, विंध्य के गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्रद्धेय स्व. इंद्रजीत कुमार जी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

गरीबों के मसीहा, विंध्य के गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्रद्धेय स्व. इंद्रजीत कुमार जी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पूर्व मंत्री स्वर्ग से इंद्रजीत कुमार जी की पावन स्मृति में चितवरिया में विराट कवि सम्मेलन, लोक कला महोत्सव फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर विलुप्त होती लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन लोक साहित्य एवं पारंपरिक कलाओं के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित श्री अवध सद्भावना समिति द्वारा कनपुरा लोक कला महोत्सव एवं कवि सम्मेलन के साथ फाग प्रतियोगिता अहिराई, शैला नृत्य, गुदुम बाजा, कर्मा, कोलदाहका, लाठी नृत्य पारंपरिक लोक संगीतका आयोजन |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment