बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

0 215

श्योपुर

– नवजात बालिकाओं को दिये उपहार
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना अंतर्गत श्योपुर विकासखंड के राडेप में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर नवजात बालिकाओं को मेडिकल किट, बेबी किट, मच्छरदानी प्रदान की गई। बेबी किट में बच्चों के लिए डायपर, बेबी सोप, ऑयल, पावडर आदि शामिल है। ग्राम पंचायत भवन राडेप में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, सहायक संचालक महिला बाल विकास रिशु सुमन, सीईओ जनपद एसएस भटनागर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं बालिकाओं के माता-पिता उपस्थित थे। इस अवसर पर नवजात बालिका कृतिका आदिवासी, हिमाशी आदिवासी, संस्कृति जाट, पारूल जाट, मिस्टी जाट एवं पूर्वी जाट को मेडिकल किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट ने नवजात बालिकाओं के माता-पिता को शुभकामनाएं प्रदान की तथा कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना भी संचालित है। जिसके चलते समाज में जागरूकता देखने को मिल रही है और बेटा-बेटी में भेदभाव नही करने की समझ आम परिवारो में विकसित हो रही है। उन्होेने कहा कि बेटियां भी बेटो के बराबर ही होती है, इन्हें खूब पढाये लिखाये तथा बेटी के जन्म पर खुशियां मनाये।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment