सड़क पर उतरकर नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण, 48 दुकानदारों पर किया जुर्माना
– श्योपुर



नगरपालिका अमला ने शनिवार को शहर की सड़क पर उतर कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे फुटपाथ लगे हाथ ठेला, सहित दुकानों को थड़ों को हटाया। सड़क पर रखे सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर नपा ने जब्त किया। बता दें कि, शहर के बाजारों में बदहाल हो चुकी यातायात व्यवस्था जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सुधरने के बजाए और अधिक बिगड़ती जा रही थी। अतिक्रमण की समस्या से दो चार हो रहे बाजारों से वाहन तो क्या पैदल राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। इसलिए नगरपालिका ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। नगरपालिका द्वारा की गई इस कार्रवाई से अन्य बजार के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान 48 दुकानदरारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माने भी किया है।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी की रिपोर्ट