तेंदूमेर मोहतरा गांव के ग्रामीण को बगैर बिजली के बिल मार रहा करंट , विभाग का अनोखा कारनामा
डिंडौरी जिले के तेंदूमेर मोहतरा गांव के ग्रामीण आजादी के बाद से बिजली का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अजब डिंडौरी का गजब किस्सा है कि गांव में बिजली के पोल लगाए गए और पोल लगाते ही बगैर कनेक्शन के ग्रामीण के नाम के बिल बांटे जा रहे हैं । जी हां आप ठीक सुन रहे हैं यह कारनामा आपको डिंडौरी जिले में ही देखने और सुनने को मिल सकता है आप वीडियो में नजरा देख सकते हैं कि विद्युत विभाग के द्वारा 5 साल पहले पोल खड़े किए गए हैं ग्रामीण बिजली के पोल पर सप्लाई लाइन लगने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जवाबदार विभाग बगैर कनेक्शन के समय पर ग्रामीणों के घर बिजली का बिल पहुंचाने का काम कर रहा है ।
डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट