Breaking News

बलात्कार के आ

0 194

रोपी को समनापुर पुलिस ने किया चन्द घण्टो में गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिण्डौरी, 04 जनवरी 2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी

दिनाँक 03/01/2025 को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी शिवलाल यादव पिता फग्गूलाल जाति अहीर निवासी ग्राम निघोरी भानपुर जिला डिडौंरी के द्वारा जबरदस्ती प्रार्थिया के साथ बलात्कार करने की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 64,127(2)बी.एन.एस. एवं 3(1)(w)(ii),3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना प्रार्थिया का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल डिण्डौरी से कराया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के निर्देशन में एसडीओपी बजाग पुरूषोत्तम सिंह मरावी एवं निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर द्वारा टीम गठित कर आरोपी शिवलाल यादव की गिरफ्तारी हेतु पता तलाश किया गया जो आरोपी अपने घर ग्राम निघोरी में मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया ।

विशेष भूमिका – एसडीओपी बजाग श्री पुरूषोत्तम सिंह मरावी , थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक श्री कामेश कुमार धूमकेती, उपनिरी. पारस यादव, महिला आर. 126 पूजा डंडेरवाल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment