शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 14वें सोपान का भव्य शुभारंभ सिहावल विधानसभा के हिनौती में कल

0 464

{“remix_data”:[],”source_tags”:[],”source_ids”:{},”source_ids_track”:{},”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी: सुग्रीव ग्रामीण सद्भावना समिति सुपेला के तत्वाधान में
लॉन्स नायक शहीद सुधाकर सिंह स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के 14वें सोपान का भव्य शुभारंभ कल दिनांक 05/01/2025 पांच जनवरी को मिनी स्टेडियम हिनौती में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीधी श्रीमान सिंह के मुख्य अातिथ्य में होने जा रहा है | इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत अनेक प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी दर्शक एवं समाज के भल मानुष उपस्थित रहेंगे |

उक्त कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस महामंत्री रमेश पटेल ने प्राइड इंडिया न्यूज़ के माध्यम से साझा करते हुए सभी गणमान्य नागरिकों खेल प्रेमी साथियों एवं देश के अमर बलिदानियों और अपने प्रिय स्वर्गीय नेता के प्रति श्रद्धा रखने वाले आप सभी क्रिकेट प्रेमी एवं आम जनता जनार्दन से अनुरोध किए हैं कि, क्रिकेट का आनंद लेने के लिए हिनौती मिनी स्टेडियम मे अवस्य पधारें

प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहीदों की याद में यह कार्यक्रम सिहावल विधानसभा के मिनी स्टेडियम हिनौती में आयोजित किया जा रहा है | जैसा कि हमारे देश मे शहीदों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा रही है | सीधी जिले के डढ़िया मवई निवासी देश के वीर सपूत मां भारती के लाल, लाॕन्स नायक शहीद सुधाकर सिंह ने देश के जम्मू कश्मीर राज्य मे देश की सरहद की रखवाली करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दिए थे, एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी आज हमारे बीच नहीं हैं किंतु क्षेत्र की जनता के मन मस्तिष्क में आज भी वह जीवित हैं उनके उनके कार्य को हमेशा याद किया जाता रहेगा | ऐसे बलिदानियों की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के 14वां सोपान का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment