वायरस नशा का दौड़ रहा युवाओं में, जान लेबा साबित हो रही नशे की लत

0 374

वायरस नशा का दौड़ रहा युवाओं में, जान लेबा साबित हो रही नशे की लत

 

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

 

सीधी- नशा नास का जड़ है भाई, इसका फल अतिशय दुखदाई। लेकिन यह सीधी-सादी सी बात युवा पीढ़ी की समझ से कोशों दूर होती चली जा रही है। आज के जमाने की अधिकांश युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में पूरी तरह से जकड़ती चली जा रही हैं। जिसके चलते नशा करने वालों के साथ-साथ उनके घर पर भी बर्बादी का साया नजर आता है।

 

खासकर सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही से लेकर और भी अंदर तक तमाम गांवों में कोरेक्स, गांजा, एवं दारू की तस्करी का बुखार चढ़ा हुआ है। पंचर बनाने वाला सुलेशन भी इन दिनों नशा का पर्याय बन गया है। जो बड़ी ही सरलता से किसी भी साइकिल की दुकान में प्राप्त हो जाता है ।मेडिकल स्टोरों पर आसानी से मिलती सस्ती नशे की गोलियां युवाओं के खून को पानी करती चली जा रही हैं। और यह नशे का वायरस कोरोना वायरस से भी भयानक प्रतीत होता है। आज की युवा पीढ़ी को हर गांव के चौराहे या गलियों में नशे के आगोश में झूमते हुए देखा जा सकता है। अब विशेष जरूरत है तो नशे की अवैध तस्करी के मकड़ जाल पर कड़ा प्रहार करते हुए कील ठोंकने की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment