गणेश स्कूल अमहा के 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में हुआ चयन
*रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
सीधी-आगामी 13 से 17 नवम्बर तक इंदौर में आयोजित होने वाली 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल अमहा ,सीधी के सात छात्र-छात्राओ का चयन किया गया है। अब यह खिलाड़ी रीवा संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडियों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय व जिले को गौरवान्वित किया है।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता विगत 16 व 17 अक्तूबर को नगर के उ.मा. विद्यालय सीधी क्रमांक-1 में आयोजित की गई थी। जिसमें अण्डर- 19 वर्ग में अतुल वैश्य 74 किलोग्राम अयांशु मिश्रा 50 किलोग्राम भावेश दुबे 40 किलोग्राम, आर्या वर्मा 32 किलोग्राम,रिया गुप्ता 40 किलोग्राम ,अंशिका जाय 56 किलोग्राम , सुदीप्ती सिंह 60 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त चयनित खिलाड़ी जिला कीड़ा अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय व गणेश स्कूल पीटीआई माखनलाल मिश्र नेतृत्व में 12 नवम्बर को इंदौर के लिए रवाना होंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेलकूद में भी सफल बनाना है। कहा, आज के परिवेश में शिक्षा जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी बच्चों के लिए खेलकूद है। इससे बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य जे एन मिश्रा,विनायक पांडेय , सतीश तिवारी प्रकाश श्रीवास्तव, तथा खेल प्रशिक्षकों में, माखनलाल मिश्र, व रोहन शर्मा एवं समस्त स्टॉफ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।