जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

0 241


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

बबलू सिंह को मिली ट्राइसाइकिल

नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 145 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसुनवाई में जनपद पंचायत सीधी के ग्राम मड़वा से आये बबलू सिंह ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि लकवा के कारण वह चलने में असक्षम है। उन्हें घर में या कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होने कहा कि यदि उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेगे और कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पहले एक बार ट्राई सायकिल प्राप्त हुई थी लेकिन अब वह चलने लायक नहीं है। आवेदक की शारीरिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए। आज समस्या का त्वरित निराकरण होने पर बबलू सिंह खुश और संतुष्ट दिखे।

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment