मोतिहारी के साथ शिवहर में भी खुलेगा मेडिकल कॉलेजः सांसद लवली आनंद ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में दी जानकारी, कहा-सीएम से हो गई बात

0 222

_अब शिवहर में भी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसको लेकर पहल तेज कर दी गई है। दरअसल सांसद लवली आनंद कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मधुबन पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सांसद ने आगे कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोतिहारी के साथ-साथ शिवहर में भी मेडिकल कॉलेज खुलेगा। मुख्यमंत्री से इसको लेकर बात पूरी हो गई है।मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। नल जल योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर विस्तार से लोगों को बताया।इस दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने आप को जनता का सिपाही बताते हुए कहा कि जब भी कोई दिक्कत हो तो हमें जरूर याद कीजिएगा। एक सिपाही की तरह हर वक्त खड़ा रहूंगा। उन्होंने आगे भ्रष्ट पदाधिकारियों को लेकर कहा कि सचेत हो जाए। अपनी कार्य शैली में सुधार कर ले, ईमानदार अफसर को हमेशा बढ़ावा मिलेगा लेकिन बेईमान पदाधिकारी का यहां कोई जगह नहीं है।_

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment