महिला थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

0 246

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस परस्ते विन्ध्यनगर के कुशल मार्गदर्शन मे महिला थाना प्रभारी उनि श्रीमती प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

घटना-विवरण दिनांक 03/09/2024 को आवेदिका ने महिला थाने मे आकर रिपोर्ट की, कि अनन्तलाल साकेत पिता सुन्दरलाल साकेत निवासी सिलफोरी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) का आवेदिका को शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती गलत काम (बलत्कार) किया है । जब पीड़िता ने अनन्तलाल से शादी करने को कहा तो आरोपी ने पूर्ण रूप से आवेदिका के पास आना जाना छोंड़ दिया तब आवेदिका थाना रिपोर्ट करने आई । जिस पर दिनांक 03/09/2024 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमे आरोपी अनन्तलाल साकेत पिता सुन्दरलाल साकेत उम्र 24 वर्ष निवासी सिलफोरी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को प्रकरण पंजबीद्ध होने के 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त करने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पश्चात् जिला जेल पचौर मे सुपुर्द किया गया

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उपनिरी. प्रियंका शर्मा, आई.पी. वर्मा, प्र. आर. सतीष बागरी, अखिलेश रावत, म. प्र.आर. रानी सिंह, बेलाकली सिंह, योगेंद्र मिश्रा, प्रताप सिंह, आरती कोली की महत्तवपूर्ण भूमिका रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment