कलेक्टर हर्ष सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 02 सितंबर 2024
कलेक्टर हर्ष सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम का पुर्नउत्थान और इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में विभिन्न खेलों के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उक्त निरीक्षण में एडीएम सरोधन सिंह, कार्यपालन अधिकारी पीडब्ल्यूडी श्री एसएस ठाकुर, जिला खेल अधिकारी मो. अहमद खान, जिला खेल प्रशिक्षक चेतराम अहिरवार मौजूद रहे।