कलेक्टर हर्ष सिंह ने विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा की बैठक

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 02 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक ली। उन्होंने विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, डीएफओ (प्रशिक्षु) बालासुब्रमण्यम, एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग आर पी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उपखंड के आधार पर नक्शा तरमीम, सीमांकन, ई-केवाईसी आदि की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व वर्ष के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
पीएम जनमन की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने पीएम जनमन के तहत संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम जनमन आवास, विद्युत आपूर्ति, पीएम स्वनिधि, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत कार्ड, नलजल, आदि की जानकारी ली। उन्होंने धीमी कार्य प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से कारण पूछे और बजाग एवं करंजिया क्षेत्र में पीएम जनमन आवास की प्रगति में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। पीएमस्वनिधि के तहत जारी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तीनों चरण में स्वीकृत व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
राशन वितरण की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले में राशन वितरण की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि 94.38 प्रतिशत राशन वितरित किया गया है। पीडीएस और एमडीएम के तहत राशन वितरण का कार्य किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि अगस्त से माह की अंतिम तारीख तक राशन वितरण के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने गत सप्ताह की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, ओआरएस वितरण की जानकारी विकासखंड कर ली। एम्बुलेंस, जननी एक्सप्रेस वाहनों की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को वाहनों की स्थिति में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने आयुष्मान कार्ड की बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे कैम्पों के स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्ड बनाने के लिए ग्राम सचिव, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास और आधार टीम को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिसमें बताया गया आधार अपडेट व नए आधार हेतु कैंप लगाकर कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने इसके साथ ही पेंशन प्रकरण, छात्रवृति वितरण, आहार अनुदान योजना, वन अधिकार पट्टे, बिरसामुंडा स्वरोजगार योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, मिलेट मिशन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
कलेक्टर हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के तहत विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिक लंबित प्रकरणों को प्रतिदिन बैठकर निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही समय सीमा के अन्य प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को समय में पूरा करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं।
अन्य निर्देश
कलेक्टर हर्ष सिंह ने नगर परिषद को शासकीय भवन सिंहत संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र से सेवाकर की राशि वसूल करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद को जर्जर भवनों की उचित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश दिए।