विशाखा गाइडलाइन पर आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक रिपोर्टर सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट
डिंडौरी, 01 अगस्त 2024
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में गुरूवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 (विशाखा गाइडलाइन) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय नर्सिंग स्टाफ, आजीविका मिशन, जनपद पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग के महिला कर्मचारी उपस्थित थे। जिन्हें आयोजकों के द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्याम सिंगौर, प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर नीतू तिलगाम, परियोजना अधिकारी शहपुरा विपिन डेहरिया एवं वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।