कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग ने बताया कि विकास खण्ड

0 391

अमरपुर ब्लॉक से ब्लॉक से सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट

मेहंदवानी ग्राम सुखलोडी में 01 जुलाई को अतिवृष्टि होने के फलस्वरूप पहाड़ का पानी नहर की क्षमता से अधिक नहर में आ जाने के कारण नहर का राइट बैंक 10 मी. क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे 03 कृषकों के खेत में मिट्टी का जमाव हुआ है।
पूर्व में 23.07.2024 को नहर में बाँध के पानी का प्रवाह कम कर क्षतिग्रस्त हुए स्थल पर मरम्मत कार्य किया गया था तथा आगामी वर्षा के जल की निकासी एवं नहर की सुरक्षा हेतु उपस्थित ग्राम वासियों से चर्चा की गयी एवं नहर से अतिरिक्त जल अवाक की निकासी हेतु पाइप द्वारा नहर में निर्मित पुलिया से पानी निकालने का सुझाव उपस्थित ग्रामवासियों को दिया गया किन्तु ग्रामवासियों द्वारा इस कार्य से असहमति जताई गयी। जिसके परिणामस्वरूप 31.07.2024 को अतिवृष्टि होने तथा पहाड़ का पानी नहर की क्षमता से अधिक नहर में आ जाने के कारण नहर का राइट बैंक सेक्शन फिलिंग में होने से 10 मी. क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे 03 कृषकों के खेत में मिट्टी का जमाव हुआ है।
क्षतिग्रस्त हुए स्थल का सुधार कार्य वर्षाकाल के बाद किया जा सकेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment