बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिर मुंडन कराकर सरयू नदी में लगाई डुबकी

0 388

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिर मुंडन कराकर सरयू नदी में लगाई डुबकी

 

पटना) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुधवार शुवह अयोध्या धाम जाकर शिर मुंडन कराया व सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई, वही बता दे कि बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या धाम जाकर पुरे विधि विधान के साथ अपने सर से पगड़ी उतार दी वही शिर मुंडन कराया और सरयू नदी में स्नान कर रामलला के विधिवत पुजा अर्चना की वही प्रदेश व देश के विकास व खुशहाली के लिए भगवान् से प्रार्थना किया, यहाँ बता दे कि उपमुख्यमंत्री अपने सर पर हमेशा पगड़ी बांधे हुए रहते थे एक बार तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनसे बिहार विधानसभा में कहा था कि पगड़ीया काहे बाधे रहते हैं उन्होंने कहा था कि जब तक आप को मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं लेंगे ईसे नहीं उतारेगें तब वे नेता प्रतिपक्ष थे, हलांकि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं और सम्राट चौधरी पगड़ी उतार चुके हैं ईस बात को लेकर सोसलमिडिया सहित आम लोगों में काफी चर्चा है, अब ऐसे में जो कुछ भी राज है ये तो सम्राट चौधरी ही जानें

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment