अखिल भारतीय किसान सभा के बैठक का हुआ आयोजन 

0 19

 

जहानाबाद ! बिहार राज्य किसान सभा संबद्ध ,अखिल भारतीय किसान सभा के बैठक का आयोजन जिला कार्यालय देवरिया के सभागार में की गई ! जिसकी अध्यक्षता जहानाबाद जिला काउंसिल के जिला अध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश सिंह ने की ! इस अवसर पर बतौर पर्यवेक्षक बिहार राज्य किसान सभा के राज्य किसान काउंसिल के वर्किंग कमेटी सदस्य कामरेड मनोज कुमार सुनील एवं मनोज कुमार चंद्रवंशी मौके पर मौजूद थे । इस दौरान बैठक में जिला काउंसिल के सचिव दिलीप कुमार ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं जिला किसान काउंसिल के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सदस्य राम प्रवेश प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद रविंद्र कुमार अजय कुमार समेत कई लोग बैठक में शामिल थे ! बैठक में जिले के किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान किसानों के फसल का लाभकारी कीमत और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, किसानों को उर्वरक आपूर्ति में किसान पहचान पत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने और आधार कार्ड पर आवश्यकता अनुसार खाद की आपूर्ति करने, स्मार्ट मीटर समाप्त करने, जिले में बाढ़ और सुखाङ से प्रभावित किसानों को अनिवार्य सहायता देने, फसल बीमा योजना लागू करने, जमीन के दाखिल खारिज तथा परिमार्जन में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर रोक लगाने, महंगाई पर रोक लगाने, रोजगार, शिक्षा चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने, एवं अन्य स्थानीय मांगों के समर्थन में आगामी 3 अक्टूबर से जिले के सभी प्रखंडों पर विशाल धरना/ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ! साथ ही जिले के सभी पंचायतों में किसान सभा का संगठन खड़ा कर कम से कम 10000 सदस्यता तत्काल बनाने का निर्णय लिया गया !

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment