कमिश्नर से शिकायत कर जितेंद्र चंदेल जनपद उपाध्यक्ष पर पद का दुरुपयोग कर लाभ उठाने लगाए आरोप
कमिश्नर से शिकायत कर जितेंद्र चंदेल जनपद उपाध्यक्ष पर पद का दुरुपयोग कर लाभ उठाने लगाए आरोप
मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी-मिली जानकारी अनुसार डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम जिमरा निवासी छक्के लाल झारिया ने कमिश्नर जबलपुर में लिखित शिकायतकर जनपद पंचायत,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल पर पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायती राज अधिनियम 1993 के उपबधो का उल्लंघन करते हुए जनपद क्षेत्र में बिल वाउचर लगा कर अधिक लाभ लेते हुए भ्रष्टाचार सहित आर्थिक अनिमियतता किए जाने के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्यवाहीकरते हुए पद से पृथक किए जाने की मांग की है
यह पूरा मामला
कमिश्नर जबलपुर का शिकायतकर्ता द्वारा की गई लिखित शिकायत में वर्णित है कि जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं रोजगार से जु़ड़े अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्यों में बिल वाउचर लगा कर निजी खातों में प्रत्यक्ष रूप से लाभ अर्जित किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार की मनरेगा योजना में जितेंद्र चंदेल जनपद उपाध्यक्ष द्वारा पद के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए मनरेगा जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में निजी लाभर्जित कर पदीय दायित्वों और कर्तव्यों मैं घोर लापरवाही की गई है। शिकायत के पत्र के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल द्वारा अप्रत्यक्ष और अश्ववैधानिक रूप से ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के ऊपर दबाव बनाकर अपना,बिल वाउचर लगाकर राशि अपने निजी खातों में हस्तांतरित कर लाभ अर्जित किया जा रहा है।
मिली भगत कर लाभ कमाने का आरोप जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल पर शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है की उनके द्वारा जनपद अधिकारियों से साठ गांठ कर अपना प्रभाव का इस्तेमाल कर भुगतान लिया जा रहा है मध्य प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, मनरेगा, अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आर्थिक अपराध अधिनियम एवं अन्य विविध अधिनियमों के तहत राज्य के निर्वाचित पद जनप्रतिनिधि लोक सेवक की श्रेणी में आते हैं किंतु उनके द्वारा लोक सेवकों के दायित्वों का निर्वाहन न करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पद से पृथक करने की उठी मांग
शिकायतकर्ता ने कमिश्नर जबलपुर से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि वर्तमान में जनपद उपाध्यक्ष और पूर्व में उपसरपंच रहते हुए गत नौ वर्षों मैं जितेंद्र चंदेल द्वारा वेंडर आईडी,के माध्यम से भुगतान प्राप्त किया गया है मामले की जांच करवाते हुए उन्हें,पद से पृथक किया जावे।
पहले भी हो चुकी है शिकायत
गौरतलब है कि हाल ही में कुछ दिवस पूर्व में भी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया, महेंद्र झारिया सहित अन्य ने पत्रकार वार्ता कर जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा एसडीएम, कलेक्टर सहित अन्य स्थानों पर शिकायत कर जांच करवाने की मांग से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई गई थी वही उसके बाद कुछ मीडिया कर्मियों को भी जानकारी देते हुए जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने स्वयं पर लगे आरोप को पूरी तरह से निराधार बतलाया था, बरहाल मामले की जांच उपरांत सभी तथ्य सामने आजावेगें।