आज जमशेदपुर में बाग -ऐ आय्शा के तत्वाधान में आगामी 3,4और 5 सितंबर 2024 को जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 2024 का आयोजन किया जाएगा !

0 535

उक्त बातें आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बाग-ए -आयशा की अध्यक्षा श्रीमती ज़ेबा कादरी ने कहीं ! उन्होंने कहा कि यह रोमांचक कार्यक्रम “हमारी उड़ान” खेल परियोजना का हिस्सा है , जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और एथलेटिक्स में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से खेलो की उत्कृष्टता को प्रेरित करना है, उन्होंने आगे कहा कि इस मौके पर टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन के उपाध्यक्ष श्री चाणक्य चौधरी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन कर शोभा बढ़ाएंगे तथा माननीय खेल मंत्री , झारखंड सरकार श्री हफीजुल हसन एस बी समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे !
श्रीमती कादरी ने कहा कि इस एथलेटिक्स मीट में कक्षा 9,10, 11 और (12 ,17 से 19 वर्ष आयु से कम) आयु वर्ग के लगभग 5000 युवा एथलीटों को एक साथ लाएगा जो उन्हें अपने प्रतिभा दिखाने, खेल कौशल को बढ़ावा देने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी ! इस आयोजन में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आमंत्रित किया जाएगा ! इस आयोजन मे स्प्रिंट, लम्बी दूरी दौड़, रिले, ऊंची कूद ,लंबी कूद, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो सहित ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी!

जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment