अपने अंदाज से केके पाठक पर भारी पड़े नए सचिव

कुमार भास्कर। पटना जहां बिहार के पूर्व शिक्षा सचिव अपने अंदाज और कडे तेवर के लिए बराबर सुर्खियों में रहते थे अब उनसे दो कदम आगे नए अपर सचिव आगे हि निकल गये है जहां शुक्रवार को दिन सचिवालय जाने के क्रम में रास्ते में ही सरकारी शिक्षण संस्थानों के बच्चों को देखकर एकाएक उनकी गाड़ी रुकी और बच्चों के पास जाकर उन्होंने विद्यालय की पढ़ाई के बारे में पूछना शुरू किया इतना ही नहीं बच्चों के कॉपी लेकर विद्यालय से मिले होमवर्क देखने लगे और उसमें विद्यालय से होमवर्क तो मिला था लेकिन डेट नहीं होने के कारण बच्चों से पूछा तो बच्चों ने बताया की उनकी भूल से होमवर्क पर वे डेट नहीं डाल पाए इसमें उनके शिक्षक की दोष नहीं है दोनों बच्चों का सुभाष एवं आशिष बताया जाता है तथा बच्चे प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे सचिव के इस अंदाज को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और फिर बच्चों को पढ़ने का प्रोत्साहन देकर उनकी गाड़ी आगे की ओर निकल पड़ी बताते चले की डॉक्टर सिद्धार्थ शिक्षा विभाग की शिकायतों को लेकर विभाग के मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर दी जारी किए हैं जिस पर आम जनता शिक्षण संस्थानों की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और गलतियों की शिकायत कर सकते हैं सचिव का यह अंदाज लोगों को काफी भा रहा है और आम जन के मुंह से यह निकल रहा है कि नए सचिव केके पाठक से दो कदम आगे हैं चल रहे हैं अगर इसी तरह उनके कार्य करने की गतिविधि रही तो आने वाली दिनों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा धरातल पर सत प्रतिशत सफल होगी रहा इसको और बेहतर बनाने का तो जिस दिन सरकार के कर्मचारी और पदाधिकारी के बच्चे इन शिक्षण संस्थान में पढ़ना शुरू कर देंगे तो इसमें और चार चांद लग जायेगा