शहपुरा पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की मनमर्जी,अस्पताल से रहते हैं नदारत, पशु पालकों ने लगाए आरोप रजिस्टर में लग रही 100% प्रतिशत उपस्थिति

0 395

शहपुरा पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की मनमर्जी,अस्पताल से रहते हैं नदारत, पशु पालकों ने लगाए आरोप

रजिस्टर में लग रही 100% प्रतिशत उपस्थिति

 

 

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

 

शहपुरा पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की मनमर्जी,अस्पताल से रहते हैं नदारत,पशु पालकों ने लगाए आरोप

 

 

Vo – डिंडोरी जिले के शहपुरा नगर पशु चिकित्सालय में अब एक दुखद परिस्थिति देख रही है. की यहां के पशु अस्पताल की हालत बेहद निराशाजनक है। यहां पर न तो चिकित्सक उपस्थित रहते है और न ही पशुओं के इलाज की आवश्यकता को ध्यान में रखा जा रहा है. यहां के अस्पताल की स्थिति को देखकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे कि यह पशु अस्पताल है या फिर कोई ऐतिहासिक धरोहर. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां डॉक्टर तो पदस्थ हैं लेकिन वह कभी-कभी ही आते हैं, यह अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है। पशु चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ के नदारत रहने की शिकायत जब पत्रकारों को मिली तो उन्होंने इसकी पड़ताल करने के लिए पशु चिकित्सालय शहपुरा का दौरा किया, जिसमें उन्हें उपस्थिति रजिस्टर में बहुत सी गड़बड़ियां मिलीं।

पशु चिकित्सालय में पशु विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी जनता को नहीं मिल रही है। बीते दिन जब पशु चिकित्सालय शहपुरा में पत्रकारों की टीम सुबह 11 बजे पहुंची तो अस्पताल से सभी डॉक्टर नदारत मिले। सिर्फ स्टाफ के रूप में शिवनंदन दुबे पशु एंबुलेंस के ड्राइवर वहां पर उपस्थित मिले।

 

*उपस्थिति पंजी रजिस्टर में मिली गड़बड़िया*

 

शहपुरा पशु चिकित्सालय में रखे उपस्थिति पंजी को जब देखा गया तो उसमें 17-18 महीनो से लगातार पूरे स्टाफ की 100% प्रतिशत उपस्थित देखने को मिली। पूरे स्टाफ के द्वारा ना तो रविवार को छुट्टी ली गई और ना ही किसी त्योहार में जबकि यहां के पशु पालकों के द्वारा अक्सर यह कहा जाता है कि जब भी हम पशु चिकित्सा जाते हैं तो हमें वहां पर कोई भी डाक्टर उपस्थित नहीं मिलते हैं अब यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ा घोटाला है जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

 

बाइट – एचपी शुक्ला डिप्टी डायरेक्टर डिंडोरी

 

बाइट – पशु पालक शहपुरा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment