जरूरत मंद बच्चो को स्वेटर वितरण क़र जताई ख़ुशी

0 491

 

संवाददाता चंद्रशेखर शर्मा
थांवला (नागौर)
9785556414

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खातोलाई तहसील डेगाना में आज 18.12.2023 को संस्था प्रधान मुगना राम जांगिड़ की प्ररेणा से सरहानीय पहल की गई।विकास संस्था,मेहराना के अध्यक्ष और भामाशाह मोतीराम चोटिया ने सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाई। समारोह की अध्यक्षता ठाकुर श्री हरिसिंह जी ,मुख्य अतिथि श्री मोहन राम जी चोटिया थे । संस्था प्रधान श्री मुगना राम जांगिड़ ने इस पुण्य कार्य के लिए पहल विकास संस्था मेहराना के अध्यक्ष श्री मोती राम चोटिया साहब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन में हम सबको अच्छा काम करना चाहिए । जिसमे चोटिया परिवार हमारे लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। भगवान हमेशा चोटिया परिवार को आगे बढ़ाए । गांव वालों ने नव नियुक्त शिक्षक श्री राकेश कमेडिया और श्री मोहन राम चोटिया का स्वागत किया ।इस मौके पर श्री गजेन्द्र सिंह,लालसिंह, राजेंद्र सिंह,कानसिंह , मांगीलाल गोदारा, सरवन सिंह , जालाराम, हनुमान राम ,शिक्षक श्री राकेश कमेडिया और सभी ग्रामीण गण मान्य नागरिक उपस्थित थे । मंच संचालन श्री गजेन्द्र सिंह जोधा ने किया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment