वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बेचने वाले आरोपीगण रतनसिंह व भोलासिंह को 03-03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10000-10000 रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया

माननीय न्यायालय श्रीमान मनमोहन सिंह कौरव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के द्वारा आरोपीगण रतनसिंह व भोलासिंह को थाना मदनमहल के अपराध क्रं. 248/2011 व न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 8107827/2011 अंतर्गत धारा 51(1) वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अधीन दण्डनीय अपराध में 03-03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10000-10000 रूपये का अर्थदंड से दंडित किया।
घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 04.06.2011 को जरिये टेलिफोन पर चौकी से सूचना प्राप्त हुई कि राइट टाउन स्टेडियम के पास दो व्यक्ति सफेद बोरी में दुर्लभ वन्य प्राणी तेंदुये की खाल लिये हैं तथा बेचने के लिये व्यापारी का इंतजार कर रहे हैं। मुखबीर द्वारा बताये गये संदिग्धो में से एक व्यक्ति हाथ मे सफेद प्लास्टिक की बोरी लिये खड़ा हुआ था और हमराह स्टाफ के साथ संदिग्धों के साथ पकडने का प्रयास किया तो वे लोग भागने का प्रयास करने लगे तब दूसरी पार्टी ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियो को पकड लिया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम भोला गौड तथा दूसरे व्यक्ति जो हाथ मे बोरी लिये था उसने अपना नाम रतनसिंह बताया। प्लास्टिक की सफेद बोरी को खोलकर देखने पर वन्य प्राणी तेंदुये की खाल मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मदनमहल के अपराध कमांक 248/2011 अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक के. पी. यादव द्वारा की गई। गवाहान के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण की गिरफतारी, जप्ती कार्यवाही एवं मामले से परिचित व्यक्तियो के कथन लेखबद्ध कर अपराध सिद्ध पाये जाने से अभियोगपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उप-संचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उईके व जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती कल्पना मुवेल द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्रीमती कल्पना मुवेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये माननीय न्यायालय श्रीमान मनमोहन सिंह कौरव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के द्वारा आरोपीगण रतनसिंह व भोलासिंह को थाना मदनमहल के अपराध क्रं. 248/2011 व न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 8107827/2011 अंतर्गत धारा 51(1) वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अधीन दण्डनीय अपराध में 03-03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10000-10000 रूपये का अर्थदंड से दंडित किया।
भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला-जबलपुर