शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकझर कला द्वारा निकाली गई शानदार मतदाता जागरूकता रैली

0 912

सीधी- नवंबर 17/2023 को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई! जिसमें अध्यापकों सहित स्कूल के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भारी जोश के साथ हिस्सा लिया! रैली मतदान हेतु विभिन्न तरह के नारों से गुंजायमान होती रही!

हमारे संवाददाता से बात करते हुए रैली में सम्मिलित अध्यापकों ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत यह रैली निकाली जा रही है! जिससे गांव के सभी मतदाता जागरुक होकर आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए मतदान केंद्र तक जाएं! और लोकतंत्र पूरी तरह से सफल हो सके!

*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment