माली सेना अजमेर ने करवाया निशुल्क बी आर शात्रि हॉस्पिटल में चिकित्सा शिविर

0 711

रेखा कुमावत
लोहागल अजमेर

आज नवरात्रि के पावन महीने पर बि आर शास्त्री हॉस्पिटल और अजमेर माली सेना राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक दिन का बी आर शास्त्री हॉपिटल द्वारा एक वर्ष पूरा सफलता पूर्ण होने पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया। जहां निशुल्क दवाइयां, जांचे उपलब्ध कराई गई ।
बी शास्त्री हॉस्पिटल डायरेक्टर डा.मनीष जैन जी ने बताया कि माली सेना अजमेर की मांग पर यहां कैंप 1 दिन का निशुल्क रखा गया जहां विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने आंखों की जांच, नर्व कंडक्शन, बीपी ,शुगर , हाइट वजन, पल्स सेचुरेशन , चर्म रोग आदि बीमारियों का नि शुल्क इलाज किया गया और निशुल्क ही दवाइया बाटी गई । जैन ने बताया की विभिन्न बुजुर्ग माताएं सीनियर सिटीजन के इलाज में अजमेर माली सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही । अजमेर माली सेना के जिला अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व जहा लोग सेवा के रूप में पर्व मनाते है वही बी आर शास्त्री हॉस्पिटल द्वारा सेवा के रूप में अपने हॉस्पिटल के द्वार आमजन के लिए एक दिन के लिए निशुल्क खोल दिए जहां हर कोई हर वर्ग इस शहर में आकर लाभ ले सकता है अजमेर माली सेना के लोगों ने बी शास्त्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.अमित शास्त्री जी और प्रबंधक अमित जैन जी,माली समाज की सेवा दे रहे प्रबंधक मार्केटिंग प्रकाश भाटी का माला साफा पहनाकर उनको एक वर्ष पूरा होने बधाई दी और स्वागत किया। स्वागत करने में अजमेर माली सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण गडवाल ,जिला अध्यक्ष माली सेना हेमराज खारोलिया,शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता चौहान ,शहर अध्यक्ष नवीन महावर , जिला महामंत्री प्रदीप चौहान, राजेंद्र टाक,गोपाल मालाकार,धर्मेंद्र टॉक ,मिहिर टाक ,मेवा लाल जादम, रमेश सत्रावला, कुशवंत मौर्य, शारदा चौहान, दीक्षा गडवाल,गोरी गडवाल, उषा गडवाल, खुशबू चौहान आदि माली समाज के लोग उपस्थित हुवे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment