Breaking News

सप्तदिवसीय श्री शिवमहापुरण कथा ज्ञान महायज्ञ हुआ आयोजन

0 5,655

रीवा – रीवा जिले के ढेकहा में भाजपा कार्यालय के पीछे सप्तदिवसीय श्री शिवमहापुरण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 20 सितम्बर से 26 सितम्बर तक सार्वजनिक रूप से किया जा रहा है।

 

श्री शिवमहापुरण कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में वृंदावनधाम से पधारे कथाव्यास लक्ष्मीकांत जी महाराज के द्वारा कथा के तीसरे दिन बेलपत्र और रुद्राक्ष के महात्म्य की कथा का वर्णन किया गया है साथ ही चौथे दिन माता पार्वती के जन्मोत्सव के प्रसंग का वर्णन किया जाऐगा एवं पाचवे दिवस पर भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया जाऐगा!
इस कार्यक्रम के यजमान श्री गणेश जी भगवान् है,।
आज की कथा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।
वहीं विशेष रूप से कथा व्यास लक्ष्मीकांत जी महाराज के द्वारा सभी भक्तों से कथा में पहुचने का आग्रह किया गया है!

रीवा जिला ब्यूरो चीफ
ऋषिराज सिंह तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment